Couple Romantic Shayari in Hindi | GF BF Romantic Shayari in Hindi | Romantic Love Shayari | रोमांटिक शायरी स्टेट्स कोट्स 2 लाइन्स इन हिंदी | SHAYARI 4U

In this post you'll learn about:- Couple Romantic Shayari in Hindi | GF BF Romantic Shayari in Hindi | Romantic Love Shayari | रोमांटिक शायरी स्टेट्स कोट्स 2 लाइन्स इन हिंदी | Couple रोमांटिक शायरी, शायरी लव रोमांटिक 2 Line, टॉप लव शायरी,देसी रोमांटिक शायरी, बेहद रोमांटिक शायरी SMS | रोमांटिक शायरी for wife, रोमांटिक शायरी Kiss, रोमांटिक शायरी 2 लाइन, रूठी पत्नी के लिए शायरी | SHAYARI 4U 

Couple Romantic Shayari in Hindi | GF BF Romantic Shayari in Hindi | Romantic Love Shayari | रोमांटिक शायरी स्टेट्स कोट्स 2 लाइन्स इन हिंदी | SHAYARI 4U



Couple रोमांटिक शायरी, शायरी लव रोमांटिक 2 Line, टॉप लव शायरी,देसी रोमांटिक शायरी, बेहद रोमांटिक शायरी |



वो इतने क़रीब आये कि अब दूर जा रहे,
कहीं इश्क़ ना हो जाये इसलिए कतरा रहे हैं,
यूँ तो बैठे हैं आमने सामने पर चुप सी लगी है,
ज़माना समझ न जाए कुछ,सोच घबरा रहे हैं,
ख़बर ये न थी कि दीवानगी इस क़दर बढ़ेगी,
तेरे ख़्वाब तन मन को अब तक महका रहे हैं।
#GoodMorning❤️



सुबह तेरी बातों में दोपहर तेरे ख्यालों में.......
शाम तेरे इंतज़ार रात तेरी यादों में गुज़रती है,
कौन कहता ये इश्क़ फुर्सत का काम है,
हमें वक्त कम पड़ जाता इश्क़ को सँवारने में..



कभी तेरे ना होने कि बेचैनी,
कभी तेरे होने का सुकून,
ये इंतज़ार भी इश्क़ है,
ये इतमीनान भी इश्क़ है,
कभी तेरा बन जाने कि ख़ुशफ़हमी,
कभी तुझे पा लेने का जुनून,
ये इख़्तियार भी इश्क़ है
ये इम्तिहान भी इश्क़ है।
#GoodMorning❤️



मुकम्मल मक़ाम इस मोहब्बत
को भी हासिल होंगे,
जब लोग लिबास छोड़,
किरदार से दिल लगा लेंगे।
#GoodMorning❤️ 




रोमांटिक शायरी for wife, रोमांटिक शायरी Kiss, रोमांटिक शायरी 2 लाइन, रूठी पत्नी के लिए शायरी |




ये पिक्चर,डिनर सब मोह माया है,
मुझे तो तेरे संग अयोध्या जाना है,
राम मंदिर में शीश झुका,
स्वर्ग द्वार में गोता भी लगाना है,
लेकिन संग तेरे अयोध्या जाना है ।
श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सब रामभक्तो को हार्दिक शुभकामनाएं 🕉️🚩🪔🙏



जुदा होकर भी उसका इंतज़ार है तो है,
उस ज़ालिम से आज भी प्यार है तो है,
ख़बर है मुझे उसकी नज़रअंदाज़ी की,
मगर उसे देखने को दिल बेक़रार है तो है,
वो करते रहें गैरों सा सलूक हम से,
मगर वो मेरे अपनों में शुमार है तो है,
चाहे खड़ी कर दें वो नफ़रत की दीवार,
मगर फिर भी उस पे जां निसार है तो है,
बेशक़ मोहब्बत आज भी उसी से है,
धड़कनें आज भी उसकी तलबगार हैं तो है..!!
#GoodMorning❤️



अपनी हर शायरी हर बात तुझपे लिखता हू,
यू ही नहीं मै अपने हर जज़्बात तुझपे लिखता हू,
तू वाकिफ़ है मेरी चाहत और मोहब्बत से,
इस लिए तो मै अपनी पूरी कायनात तुझपे लिखता हूँ....।।
#GoodMorning❤️



मसरूफियत में 
आती है बेहद तुम्हारी याद.. 
और फुरसत में 
तेरी याद से फुरसत नहीं मिलती...!!!
#GoodMorning❤️




अपनी वाइफ के लिए शायरी 2 line, वाइफ के लिए रोमांटिक शायरी image, देसी रोमांटिक शायरी, वाइफ के लिए शायरी स्टेट्स हिंदी में |




सुकून मिलता है तेरे पास आकर,
जो मिलता किसी और से नहीं,
इश्क़ है या कुछ और नहीं मालूम मुझे,
मगर जो तुझसे है वह किसी और से नहीं।
#GoodMorning❤️



उसकी मुस्कुराहटों पर हम, अपनी सांसें भी वार जाएं,
वो जो संग चले हमारे, हम ये दुनिया भी हार जाएं।



फुर्सत के लम्हों में देखकर तुमको
जी लेते हैं हम, 
नहीं मिलते पास तो ख्वाबों में ही
मिल लेते हैं हम, 
वक्त को चाहता हूँ थोड़ा 
ठहर जाये कहीं, 
करते हैं इबादत तो तुम्हें माँग
लेते हैं हम।



पुराना कुछ भूलने के लिए
रोज़ कुछ नया, लिखना पड़ता है,
नज़र ना आ जायें बेचैनियां किसी को
इसलिए कल से थोड़ा बेहतर, दिखना पड़ता है,
गलती से भी किसी को तकलीफ ना दें दे
इसलिए कभी कभी बेवजह, झुकना पड़ता है,
दिल का बोझ जुबां पे ना आ जाए
इसलिए रोज़ थोड़ा थोड़ा, घुटना पड़ता है,
जो सपने चाह कर भी हासिल ना हो सके
उनकी याद में रोज़ थोड़ा थोड़ा, मिटना पड़ता है,
ये तन्हाईयां कहीं पसंद ना आने लगे
इसलिए ग़ैरों के साथ भी टिकना पड़ता है।




दो लाइन शायरी लव रोमांटिक, love shayari life 2 line, Heart Touching Romantic Shayari |




हम अपनी गजलो में भी तुझसे इजहार करते है,
महफ़िल में भी तेरा जिक्र बार बार करते है,
तेरे लिए जीते है और तुझी पे जां कुर्बान करते है। धुप बन के बिखरती हो मेरे आगन में,
बारिश बन के मिलती हो सावन में,
खाली खाली पड़े दिल को तेरी यादो से भरते है,
तेरी दिखाई मोहब्बत की राह पर आज भी चलते हैँ। #GoodMorning❤️



मेरे ज़ेहन पर कैसी तेरी ये पहरेदारी है,
तेरे सिवा कुछ और सूचना भी दुश्वारी है,
सुबह से शाम तलक रहता तेरा ही ख़्याल,
बस एक तू सच्चा बाक़ी सब दुनियादारी है,
सूरत किसी की,तो कभी सीरत नहीं भाती,
कैसा है जादू,दिल करता तेरी तरफ़दारी है,
यूँ तो हर लम्हा लगता है मेरे आसपास हो,
फिर भी ना जाने क्यों रहती अजब बेक़रारी है,
तुमसे जो मिला निस्वार्थ प्यार,बाक़ी तो..
मतलबी दुनिया में सब मतलब की यारी है ।
#GoodMorning❤️ 



जुस्तजू दिल में, 
हर लम्हा यही रही,
आरजू तेरी थी, 
और बस तेरी ही रही।



मेरी तकदीर में सुबह नहीं..शाम लिखा है,
हर लफ्ज़ ग़ज़ल का तुम्हारे नाम लिखा है,
लोग बस दाद देंगे,मगर तुम गौर से पढ़ना,
लफ़्ज़ों के लिबास में तुम्हे पैगाम लिखा है।।
#GoodMorning❤️




Romantic love shayari 2 line, Romantic Love Shayari, Romantic Shayari |




हम नहीं कहते हैं कि
हमें जिंदगी का हिस्सा बनाए रखना,
बस दूर होकर भी दुरियां न लगे,
इतना सा रिश्ता बनाए रखना....!! 
#GoodMorning❤️



इक हीर है जिसकी आँखों पर मरता है शहर सारा, इक राँझा है, जिसकी हीर दीवानी है..!
#GoodMorning❤️ 



ख्याल - ए - यार मे नींद का तसव्वुर कैसा,
आंख लगती ही नहीं ,आंख लगी है जबसे!
#GoodMorning❤️



हो गये हैं आप मेरे अब सँवर कर देखिए,
मेरे साये में जरा कुछ पल ठहर कर देखिए,
आपकी राहों में रख दूँ फूल सारे रंग के,
शर्त ये है आप बस मुझ में बिखर कर देखिए ।
#GoodMorning❤️



आँखें खुले तो देखू तुझको..
सिर्फ ये ही फरमाइश है।
पहली तो मुझको याद नहीं,
तू मेरी आखरी ख्वाहिश है।
#GoodMorning❤️




Couple Romantic Shayari in Hindi | GF BF Romantic Shayari in Hindi | Romantic Love Shayari | रोमांटिक शायरी स्टेट्स कोट्स 2 लाइन्स इन हिंदी | SHAYARI 4U




रहें तेरे अघोष में ग़र इजाज़त मिले,
मैं तुझमें,तू मुझमें हिफ़ाज़त रहें,
होगा सफ़र मुश्किल,समझौते भी कई,
दूरियाँ भी,थोड़ी जहाँ की ख़िलाफ़त मिले,
शर्त बस इतनी की तू थाम कर रक्खे,
चाहे बेइंतहा राह में क़यामत मिले,
क़ैद हो तुझमें,आँखों की हिरासत मिले,
वो इश्क़ ही क्या जिसमे ज़मानत मिले।



सुबह की पहली याद में तुम्हें लिखना भी बेमिसाल है, जैसे हम-तुम और अदरक वाली 
"चाय" ☕ कमाल हैं।



अच्छा लगता है खुद को तुम में खोना,
तुमसे शुरू होकर तुम पे ही खत्म होना।
#GoodMorning❤️



आँखें खुलीं तो जाग उठीं मेरी हसरतें तमाम,
उस को भी खो दिया जिसे पाया था ख़्वाब में..!!
#GoodMorning❤️



ज़िक्र मेरा ही फ़क़त उसकी ज़ुबाँ पर आए,
इतनी शि़द्दत से कोई चाहे तो मज़ा आए...!!





0 Comments